UPSC Prelims 2021 Notification | सिविल सेवा परीक्षा की नोटिफिकेशन आज हो सकती है जारी

UPSC Prelims 2021 Notification: सिविल सेवा परीक्षा की नोटिफिकेशन आज हो सकती है जारी


UPSC Prlims Notification- आवेदन करने के लिए अभ्यार्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी अनिवार्य है। साथ ही आवेदन करने के लिए अभ्यार्थी की आयु 21 से 32 वर्ष होनी चाहिए।


नई दिल्ली- संघ लोक सेवा आयोग (Union Public service Commission, UPSC) सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (Civil Services Exam) और भारतीय वन सेवा (Indian Forest Services) परीक्षा की संयुक्त अधिसूचना आज 10 फरवरी का जारी कर सकती है. आयोग द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार यूपीएससी सिविल सर्विसेज प्रिलिम्स का नोटिफिकेशन (UPSC Prelims Notification) आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in - पर जारी करने के साथ ही आवेदन की प्रक्रिया को भी शुरू कर देगा। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन ही होगी। 

Read all-हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की डेट शीट घोषित

इससे संबंधित आवश्यक योग्यता

आवेदन करने के लिए अभ्यार्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही आवेदन करने के लिए अभ्यार्थी की आयु 21 से 32 वर्ष होनी चाहिए।

इस परीक्षा के जरिए अखिल भारतीय सेवाओं में के साथ साथ अधिक ग्रुप ए सर्विसेज के लिए भी चयन किया जाता है। इन सेवाओं में भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय राजस्व सेवा, भारतीय डाक सेवा, भारतीय डाक एवं तार लेखा सेवा, भारतीय रेलवे यातायात सेवा, भारतीय रेलवे लेखा सेवा, भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा, भारतीय सिविल लेखा सेवा, भारतीय सूचना सेवा, भारतीय व्यापार सेवा, भारतीय रक्षा लेखा सेवा, भारतीय रक्षा संपदा सेवा, भारतीय कॉर्पोरेट विधि सेवा, भारतीय आयुध कारखाना सेवा, सशस्त्र सेना मुख्यालय सिविल सेवा सहित अन्य भी अधिक सेवाएं शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments