ग्राहकों के लिए खुशखबरी अब 769 रुपए में मिलने वाला LPG गैस सिलेंडर मिल रहा मात्र 69 रुपए में, Paytm दे रहा 700 रुपए तक का कैशबैक | Good news for customers, LPG gas cylinder now available for Rs 769

 ग्राहकों के लिए खुशखबरी अब 769 रुपए में मिलने वाला LPG गैस सिलेंडर मिल रहा मात्र 69 रुपए में, Paytm दे रहा 700 रुपए तक का कैशबैक


अब आपको LPG गैस सिलेंडर आपको 49 रुपए में मिल सकता है। यह ऑफर मात्र 28 फरवरी तक ही है। जिसमें कुछ ही दिन शेष बचे है। ऐसे में आप इस ऑफर का लाभ उठाना चाहते है तो हम आपको बताते है कि क्या करना होगा।


नई दिल्ली: LPG गैस सिलेंडर आपको 49 रुपए में मिल सकता है। यह ऑफर मात्र 28 फरवरी तक ही है। जिसमें कुछ ही दिन शेष बचे है। ऐसे में आप इस ऑफर का लाभ उठाना चाहते है तो हम आपको बताते है कि क्या करना होगा। दरअसल Paytm से गैस सिलेंडर की बुकिंग करने पर अधिकतम 700 रुपए तक का कैशबैक दिया जा रहा है। यह कैशबैक उन लोगों के लिए है जो Paytm से पहली बार गैस सिलेंडर की बुकिंग करते है। ऐसे में दिल्ली में 769 रुपए की कीमत वाला LPG गैस सिलेंडर आपको 69 रुपए में मिल सकता है। 


पेटीएम से ऐसे करें बुकिंग


इसके लिए आपको Paytm के पेमेंट ऑप्शन में जाना होगा। इसके बाद अपने गैस सर्विस प्रोवाइडर को चुनें और यहां अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या एलपीजी नंबर डालें। आपको Paytm के जरिये पेमेंट करना होगा। सिलेंडर का भुगतान करने के बाद Paytm वॉलेट में 700 रुपए तक का कैशबैक मिलेगा।

तेल कंपनियों ने 4 फरवरी को एलपीजी सिलेंडर की कीमत 25 रुपए बढ़ाई थी। इसके बाद रविवार यानी 14 फरवरी को एक बार फिर कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमत 50 रुपए बढ़ा दी थी। इस नई मूल्‍यवृद्धि के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर का दाम 769 रुपए हो गया है।


Amazon Pay के जरिए मिलेगा 50 रुपए का कैशबैक


इसके अलावा आप इंडियन ऑयल के ट्वीट के मुताबिक, इंडेन (Indane)  रसोई गैस उपभोक्‍ता अब अमेजन पे (Amazon Pay) के जरिये एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी ने कहा कि Amazon Pay के जरिये पहली बार सिलेंडर बुक करने और पेमेंट करने पर ग्राहकों को 50 रुपए का कैशबैक मिलेगा। यह कैशबैक केवल एक बार के लिए है। 


Amazon pay से ऐसे करें बुकिंग


इसके लिए आपको Amazon Pay के पेमेंट ऑप्शन में जाना होगा। इसके बाद अपने गैस सर्विस प्रोवाइडर को चुनें और यहां अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या एलपीजी नंबर डालें। आपको अमेजन पे के जरिये पेमेंट करना होगा। सिलेंडर का भुगतान करने के बाद अमेजन पे वॉलेट में आपको 50 रुपए का कैशबैक मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments